मुरैना: दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को देखने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। सिंधिया को देखते ही गिर्राज दंडोतिया उनके सामने भावुक होकर रोने लगे, जिस पर सिंधिया ने उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए गले लगाया।मुरैना में कैलारस कस्बे के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया की कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गिर्राज दंडोतिया के एक पैर में मल्टीपल फ्रेक्चर आए हैं। घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल मुरैना और फिर दिल्ली रेफर किया गया था।
एम्स में जब पूर्व मंत्री दंडोतिया सिंधिया के सामने जब रोने लगे तो सिंधिया ने उन्हें अपने स्व. पिता माधवराव सिंधिया का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का भी वर्ष 1980 में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनके भी मल्टीपल फ्रेक्चर आए थे।
Next Post
कलार समाज ने मनोनीत सदस्यों की सदबुद्धि के लिए हवन किया
Tue May 13 , 2025
भोपाल। कलार समाज के लोगों ने हवन किया. कलार समाज महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष सुनीता धुवारे ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हवन कार्यक्रम मनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणियों को सदबुद्धि के लिए किया गया. समाज की आमसभा बीते 4 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें […]

You May Like
-
5 months ago
व्यापार में घाटा होने पर आत्महत्या का प्रयास
-
8 months ago
मुरैना में अब तक 173.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज