भोपाल। कलार समाज के लोगों ने हवन किया. कलार समाज महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष सुनीता धुवारे ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हवन कार्यक्रम मनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणियों को सदबुद्धि के लिए किया गया. समाज की आमसभा बीते 4 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी. अब समाज के लोगों ने 11 मई को मनोनीत सदस्यों की सदबुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम आयोजित किया है. हवन कार्यक्रम में जिसमें समाज के डी सी धुवारे, मनोहर बिजेवार, मनोज बिजेवार, धनेंद्र धुवारे, प्रकाश धुवारे, भगवंती विजयवार, दामिनी विजयवार,डोहरे परिवार सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया.
कलार समाज ने मनोनीत सदस्यों की सदबुद्धि के लिए हवन किया
