अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी

मुंबई,17 जून (वार्ता) बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जैसे ही दोनों कलाकारों के एक ही फिल्म का हिस्सा होने की खबर सामने आई, दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया। आज भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है।

वेलकम टू द जंगल में जहां अक्षय कुमार फ्रेंचाइज़ी में वापसी कर रहे हैं, वहीं फिल्म पुरानी यादों को नए अंदाज़ में पेश करने पर भी जोर दे रही है। ऐसे में अक्षय और रवीना का रीयूनियन फिल्म के लिए एक बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है। सूत्रों का कहना है कि शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। मोहरा के प्रतिष्ठित गीत ‘टिप टिप बरसा पानी’ और कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली यह जोड़ी अब वर्षों बाद फिर साथ दिखाई देगी। शुरुआती चर्चाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन का यह रीयूनियन वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी साबित हो सकता है।

Next Post

19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का भव्य ट्रेलर, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed Jun 17 , 2026
मुंबई,17 जून (वार्ता) निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फैंटेसी फिल्म नागबंधम का ट्रेलर 19 जून को हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद के प्रसाद्स पीसीएक्स में आयोजित होगा। 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज […]

You May Like