ग्वालियर में नागरिक सुरक्षा पर वृहद प्रशिक्षण

ग्वालियर: नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम ने जीवंत प्रदर्शन कर आपदा के समय लोगों को बचाने के उपाय समझाए। साथ ही वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से नागरिक सुरक्षा व सावधानियों से संबंधित जानकारी दी गई। रासायनिक व जैविक हमलों से बचाव पर प्रजेंटेशन भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अवसर पर आह्वान किया कि हम सब संयमित पर सतर्क रहकर सजग प्रहरी की भूमिका निभाएँ, जिससे आपात स्थिति आने पर हम अपने शहर, प्रदेश व देश की सुरक्षा व मजबूती में योगदान दे सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम ने मिलकर आपात स्थिति के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। वायुसेना के साथ तत्काल कम्युनिकेशन चैनल तैयार किया गया है। एनसीसी, स्काउट, गाइड, सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता दी जोयगी।

इन सभी को एसडीआरएफ के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा की मजबूती में सिविल सोसायटी की जागरूकता व योगदान जरूरी है। आंतरिक सुरक्षा की मजबूती देश की सीमा पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाती है। इसलिए सिविल सोसायटी नागरिक सुरक्षा में सहयोग के लिये आगे आए।

Next Post

रेलवे में मना अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे; नर्सिंग का महत्त्व हुआ रेखांकित

Tue May 13 , 2025
भोपाल। पमरे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की. आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया. इस वर्ष की थीम “नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज-गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना” के […]

You May Like