रेलवे में मना अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे; नर्सिंग का महत्त्व हुआ रेखांकित

भोपाल। पमरे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की. आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया. इस वर्ष की थीम “नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज-गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना” के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा.

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रॉमिस जैन ने क्रिटिकल केयर के विषय पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गंभीर रोगियों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ, तत्परता और प्रशिक्षण कितनी अहम भूमिका निभाता है. मुख्य नर्सिंग अधिकारी ललिता लाल ने नर्सिंग नैतिकता, सेवा, सहानुभूति, दयालुता और अनुकूलनशीलता जैसे आवश्यक स्टाफ स्किल्स के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गुण नर्सिंग को न केवल एक पेशा बल्कि एक सेवा धर्म बनाते हैं.

Next Post

भाकिस का प्रशिक्षण वर्ग, किसानों ने सीखी रीति नीति

Tue May 13 , 2025
भोपाल।भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ. इस वर्ग में 120 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया. प्रान्त प्रचार प्रमुख मध्यभारत, राहुल धूत ने इस पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को राज्य कृषि प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र रातीबड़ में कार्यक्रम […]

You May Like

मनोरंजन