
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं के लिए प्रदेश की बहनों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके निवास पर जल्द ही ‘बहनों की पंचायत’ आयोजित की जाएगी।
सीएम ने लिखा कि जन्मदिन के मौके पर निवास पर पहुंचीं बहनों से मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से वे अभिभूत हैं। उन्होंने इस आत्मीय प्रेम और अटूट विश्वास के लिए सभी बहनों को हृदय से धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा को महिला सशक्तिकरण और संवाद को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। ‘बहनों की पंचायत’ के माध्यम से महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा होने की संभावना है।
