घरघोड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी

रायगढ़ (वार्ता) छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत

”हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कारगिल चौक होते हुए जय स्तंभ चौक तक निकली इस यात्रा में सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन, व्यापारी एवं नगरवासी शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, वहीं कारगिल चौक पर वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सांसद श्री राठिया ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है जबकि जिलाध्यक्ष दीवान ने शहीदों के बलिदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की बात कही।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने तिरंगे की पोशाक और झंडों के साथ देशभक्ति का नजारा प्रस्तुत किया।

 

Next Post

डीएसपी विजय भदौरिया ने ‘शिव तांडव स्तोत्रम्’ को हिंदी में किया जीवन्त, शिव तांडव स्तोत्रम् का नया आयाम

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर:मुरैना के डीएसपी विजय भदौरिया ने संस्कृत के अमूल्य रत्न शिव तांडव स्तोत्रम् का सहज, भावपूर्ण और काव्यमय हिंदी रूपांतरण किया है। जो लोग संस्कृत से अपरिचित हैं, वे भी इसकी लय, भाव और शक्ति को महसूस कर सकते हैं। उनका यह कार्य केवल एक अनुवाद नहीं, बल्कि शिवभक्ति का […]

You May Like