मुख्य मार्गो पर कर रहे खुदाई का पक्का पेंच वर्क
इंदौर:नगर निगम ने स्वच्छता सुपर लीग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत मुख्य मार्गो पर जलजमाव और ड्रेनेज के साथ उखड़ी सड़कें नहीं होना चाहिए. निगम ने आज से अलग लीग के नियम में शहर के मुख्य मार्गो पर खुदाई का पक्का पेंच वर्क शुरू कर दिया है.नगर निगम ने आज राजमोहल्ला से यशवंत रोड चौराहे के बीच सिवरेज लाइन की खुदाई कार्य का पक्का सीमेंटेड पेंच वर्क कर दिया है. इसके पहले यह खुदाई पेवर ब्लॉक लगाकर गड्ढे भरे गए थे. ध्यान रहे कि नगर निगम को स्वच्छता में अब मुंबई और सूरत के साथ स्वच्छता सुपर लीग में रखा गया है. इसके पैरामीटर केंद्र सरकार ने अलग तय किए है. नए पैरा मीटर के तहत मुख्य मार्गो पर कोई भी खुदाई और गड्ढा के साथ लीकेज नहीं होना चाहिए. यहीं नियम नर्मदा और सीवरेज लाइन पर भी लागू होगा.
मुंबई और सूरत से मुकाबला
बताया जाता है कि स्वच्छता मिशन में 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों में इंदौर को विशेष तौर पर मुंबई और सूरत से मुकाबला करना है. 15 फरवरी से शुरू हो रहे सर्वेक्षण में केंद्र सरकार का दल लीग के नियमों के तहत मलीफाई के लिए मार्किंग करेगा. उसी मार्किंग को दृष्टिगत रखते हुए निगम ने आज से मुख्य मार्गो पर स्थाई पेंच वर्क शुरू किया है.
