अडानी गंगावरम पोर्ट ने रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो नए इंजन जोड़े

विशाखापत्तनम, (वार्ता) देश के सबसे गहरे और अत्याधुनिक बंदरगाहों में से एक अडानी गंगावरम पोर्ट ने अपने रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो नए डब्ल्यूडीजी3ए इंजनों को शामिल किया है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षमता, दक्षता और कार्गो की आवाजाही को बेहतर बनाना है। नए इंजन शामिल करना, बंदरगाह की रेलवे नेटवर्क को अपग्रेड करने, कार्गो हैंडलिंग में सुधार करने और भंडारण एवं गोदाम सुविधाओं के विस्तार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। यह कदम क्षेत्र की बढ़ती लॉजिस्टिक्स मांगों को पूरा करने के लिए उठाया गया है।

इसके अलावा बंदरगाह ने पिछली तिमाही में दो नई क्रेनों को चालू किया है, जिससे पोत उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बुनियादी ढांचे में यह निरंतर निवेश बंदरगाह को समुद्री, रेलवे, सड़क और कन्वेयर संचालन में नए रिकॉर्ड स्थापित करने में मदद कर रहा है।

अडानी गंगावरम पोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “इन नए इंजनों को शामिल करना परिचालन उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अत्याधुनिक गहरे पानी के बुनियादी ढांचे और एक कुशल निकासी प्रणाली के साथ हम भारतीय आयातकों को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान करना जारी रखेंगे।”

Next Post

कैंसर से लड़ने में दिल्ली एक प्रमुख सहयोगी के रूप में उभरी

Wed Apr 2 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) कैंसर पीड़ितों के लिए क्राउडफंडिंग के माध्यम से धनराशि जुटाने के मामले में राजधानी दिल्ली मुंबई के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा मददगार के रूप में उभरा है। कैंसर के लिए धन जुटाने की स्थिति रिपोर्ट 2024 में राजधानी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।