पंचायत मंत्री ने की पुस्तक भेंट

सागर। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज सागर प्रवास के दौरान वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य के निवास पर आत्मीय भेंट की । इस मौके पर पंचायत मंत्री श्री पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमा पर केंद्रित पुस्तक परिक्रमा कृपासार योगाचार्य श्री आर्य को भेंट कर आशीर्वाद लिया । इस पुस्तक का विमोचन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों किया था।

इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने योग से जुड़ी पुस्तक पंचायत मंत्री को भेंट की और स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह , लक्ष्मण सिंह ,सोमेंश जड़िया आदि मौजूद रहे।

Next Post

स्नान घाट और सार्वजनिक तर्पण स्थलों पर रही अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ 

Sun Sep 21 , 2025
सुनिल योगी बागली। रविवार को सर्व पितृ अमावस्या पर्व पर बागली अंचल क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर एक लाख से अधिक लोगों ने अमावस्या के महत्व को अलग-अलग तरीके से मनाया क्षेत्र मे धारा जी स्नान घाट और चद्रंकेशर घाट पर शासन प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी […]

You May Like