संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिये गरोठ में आयोजित हुआ संस्कृत सप्ताह

गरोठ। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार एवं उनके उत्थान के लिए मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार 25 अगस्त से प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत गरोठ में जिला संस्कृत प्रशिक्षण में सबसे संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। श्रीमती अर्चना दवे ने प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया । जिसमें संस्कृत मास्टर ट्रेनर गोपाल पांडे, कुंदन सांखला, रवि कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर और श्लोक पाठ के द्वारा संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कुंदन सांखला ने संस्कृत भाषा का अपने संपूर्ण जीवन में महत्व बताया एवं विभिन्न विभक्तियों का पाठ प्रशिक्षणार्थियों को करवाया।

श्री गोपाल पांडे विभिन्न पुस्तकों का उदाहरण देते हुए और मेघदूत ग्रंथ का महत्व बताते हुए संस्कृत के महत्व को बताया। ब्लूम टैक्सनॉमी के बारे में जानकारी दी।

रवि कुमार शर्मा ने परख टैक्सनॉमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण में रंगलाल लोहिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती श्रीमती संगीता धाकड़, महावीर जंगम मनोज कुमार शर्मा, श्रीमती कोमल भटनागर आदि 62 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Next Post

भरतपुरा की मिट्टी ने छुआ लाल किले का गौरव

Tue Aug 25 , 2026
सीतामऊ। सुवासरा विधानसभा की धरती से निकली संकल्प यात्रा ने दिल्ली के लाल किले तक परचम लहरा दिया।भाजपा नेता एवं पर्यावरण प्रेमी विनय जांगिड़ शर्मा के नेतृत्व में 13 अगस्त को ग्राम भरतपुरा से शुरू हुई 125 युवाओं की विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा 10 दिन में 800 किलोमीटर का सफर […]

You May Like

Play sound