नेमिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव से मनाया

भोपाल। झिरनो जैन मंदिर में अतिशयकारी भगवान नेमिनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके बाद नित्यनियम पूजन और भगवान नेमिनाथ का विधान विधि-विधान से संपन्न कराया गया। आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रवर राजेश जैन राज, भोपाल के निर्देशन में हुआ। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भगवान के समक्ष 64 चंवर अर्पित करना रहा। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में सुख-शांति और आत्मकल्याण की मंगल कामना की। आयोजन श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट एवं नेमिनाथ भक्त मंडल ने किया। कार्यक्रम में अरविंद जैन, अपूर्व जैन पवैया, मनोज जैन, शिखरचंद जैन, मुकेश जैन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महोत्सव ने त्याग, तप और वैराग्य का संदेश दिया।

 

Next Post

जिन देशना यूथ कन्वेंशन में युवाओं को संस्कार और जीवनशैली का मार्गदर्शन

Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। ज्ञानोदय तीर्थधाम में आयोजित जिन देशना यूथ कन्वेंशन का समापन भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन के संदेश के साथ हुआ। कुन्दकुंद कहान पारमार्थिक ट्रस्ट मुंबई एवं कुन्दकुंद प्रवचन प्रसारण संस्थान उज्जैन के तत्वावधान में हुए आयोजन में युवाओं को धर्म के साथ उच्च आचरण और आनंदमय जीवन जीने […]

You May Like