बालाघाट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 7 दिसंबर को बालाघाट आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 07 दिसंबर को दोपहर बाद जबलपुर पहुंचेंगे। जहां से वह हेलीकॉप्टर से बालाघाट के लिए बालाघाट पहुंचेंगे ।
बालाघाट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम 04:20 बजे बालाघाट से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से वायुयान द्वारा शाम 05.05 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे तथा शाम 05.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
