इंडिगो को रविवार को 1,650 उड़ानों के परिचालन का भरोसा, करीब 700 रहेंगी रद्द

नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) इंडिगो के परिचालन में पिछले कुछ दिनों से जारी संकट की बीच रविवार को एयरलाइंस ने भरोसा जताया कि आज आधी रात तक वह 1,650 उड़ानों का परिचालन करेगी।एयरलाइंस ने कहा है कि अब वह 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद कर रही है।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि शनिवार को एयरलाइंस की 850 से कम उड़ानें रद्द रही थीं जबकि उसने लगभग 1,500 उड़ानों का परिचालन किया था। रविवार को भी उसने 1,650 उड़ानों के परिचालन का भरोसा जताया है। इस प्रकार, आज उसकी करीब 700 उड़ानें रद्द रहेगी।

इससे पहले, शुक्रवार को इंडिगो ने महज 700 उड़ानों का परिचालन किया था जबकि एक हजार से कहीं अधिक उड़ानें रद्द रही थीं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अब तक इंडिगो की 109 उड़ानें रद्द रही हैं। इनमें 59 प्रस्थान और 50 आगमन उड़ानें रही हैं।

 

Next Post

प्रभु कृपा और संत कृपा बिना नियति के नहीं मिलती : आशीष अग्रवाल

Sun Dec 7 , 2025
ग्वालियर: मेडिटेशन गुरु, उपाध्याय श्री 108 विहसन्त सागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन वरैया मंदिर, दानाओली में प्राचीन जिनालय के नव-निर्माण का शुभारंभ हुआ। यह विहसन्त सागर मुनिराज द्वारा संपादित 76वां नवनिर्माण है, जो धर्म-प्रभावना की पावन परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम में उपस्थित […]

You May Like

मनोरंजन