रंगदारी नहीं देने पर चौकी के सामने दुकान संचालक से मारपीट, पत्नी, ससुर को धमकाया

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पुलिस चौकी के सामने रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए दुकान संचालक से मारपीट की। पत्नी, ससुर को चाकू दिखाकर धमकाया।पुलिस के मुताबिक राजकिशोर झा 43 वर्ष निवासी पुलिस चौकी के सामने, न्यू कंचनपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के सामने श्री नंद डेयरी काव्या आइसक्रीम की दुकान चलाता है।

बीती रात 8 बजे अपनी दुकान पर था, किशन तिवारी, आयुष पंडा, सानू वर्मन दुकान के सामने एक मोटर साइकिल से आये और मोटर साइकिल से उतर कर उसकी दुकान के अन्दर आये और 500 रूपये मांगे, उसने रुपए देने से मना किया तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। उसकी पत्नी प्रियंका झा, ससुर राजकुमार शर्मा ने बीच बचाव किया तो किशन तिवारी, आयुष पंडा ने चाकू निकाले और धमकी दिये कि रिपोर्ट करोगे तो जान से खत्म कर देगें धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

रक्षा मंत्रालय ने असम सरकार को समर्पित एसएसबी केंद्र की स्थापना का दिया आश्वासन

Fri Aug 15 , 2025
गुवाहाटी (वार्ता) केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि गुवाहाटी में एक सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) केंद्र स्थापित करने के असम सरकार के प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज जारी एक बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ […]

You May Like