जबलपुर: मार्बल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती शांति देवी की मौत के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतका के बेटे ने मेडिकल रिकॉर्ड में गड़बड़ी, फर्जी बिलिंग और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि ICU में तैनात डॉक्टर ब्रजलाल उइके असली नहीं था, बल्कि सतेन्द्र नामक युवक ने फर्जी दस्तावेज़ों से एमबीबीएस में दाखिला लिया था।
मेडिकल रिकॉर्ड में बीपी व SPO2 की जानकारी भी दो अलग-अलग तरीकों से दर्ज की गई, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है। पुलिस ने सतेन्द्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच हो रही है।
