अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर भावुक हुयी रूपाली गांगुली

मुंबई, 30 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री रूपाली गांगुली स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर भावुक हो गयी।

शो अनुपमा ने हाल ही में टीवी पर शानदार पांच साल पूरे कर लिए। मेकर्स ने इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए एक छोटा से गेट टुगेदर का आयोजन किया। अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली ने इस मौके पर अपना आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रूपाली गांगुली ने अनुपमा को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए अनुपमा मेरे पापा का सपना पूरा होना है, मेरी मम्मा का सपना पूरा होना है। ये मेरे पेरेंट्स की ब्लेसिंग है; ये मेरे पति की ख्वाहिश है कि मुझे नई पहचान मिले। ये शो मेरी चाहत नहीं बल्कि मेरी ज़रूरत था, और ये शो मैंने मांगा था। भगवान ने राजन शाही के ज़रिए मुझे ये शो दिया। अनुपमा मेरे लिए आत्म-सम्मान है, अनुपमा मेरे लिए आत्म-प्रेम है, अनुपमा मेरे लिए आत्म-विश्वास है, जो मेरी जिंदगी के बहुत संघर्ष भरे दिनों के बाद आया।”

 

 

Next Post

बैग झपटमार गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर: तिलक नगर थाना पुलिस ने युवक का बैग झपटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल तीन बदमाश और उन्हें मदद करने वाला एक युवक पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और छीने गए रुपए […]

You May Like