लक्षद्वीप, एपीएस और टीएएफएस का पहले दिन शानदार प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता)सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के 64वें संस्करण की जूनियर ब्वायज (अंडर-17) श्रेणी की शुरुआत आज जोश और रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई। युवा खिलाड़ियों ने दिल्ली के विभिन्न मैदानों पर कौशल, टीम वर्क और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल इस एक्शन से भरपूर टूर्नामेंट की दिशा तय करता दिखा और यह साबित किया कि सुब्रतो कप भविष्य के सितारों को तैयार करने का सबसे बेहतरीन मंच है।
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्षद्वीप ने दिन की शुरुआत जोरदार अंदाज़ में करते हुए राष्ट्रीय सैन्य स्कूल (आरएमएस) को 8-0 से मात दी। शमील (12’, 63’), रेयी (38’, 58’), नवास (45’), जावेद (27’, 63’) और आरएमएस के राजेंद्र का आत्मघाती गोल (41’) लक्षद्वीप की बड़ी जीत में शामिल रहे।
एयर फ़ोर्स स्कूल (टीएएफएस) ने जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल (आईएसएसओ) को 4-0 से हराकर मजबूत प्रदर्शन किया। ध्रुव (9’), जाबिर (26’), प्रांजल (66’) और अर्नब (70 2’) ने गोल दागकर टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
एक कड़े मुकाबले में, फ़ारूक हायर सेकेंडरी स्कूल (केरल) ने ममता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल (दिल्ली) को 2-1 से हराया। जसहीर (35’) और आदिकृष्णा (52’) ने केरल के लिए गोल किए, जबकि प्रांजल (48’) ने दिल्ली के लिए गोल दागा।
नॉर्थ लिबर्टी हायर सेकेंडरी स्कूल (मेघालय) ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ (छत्तीसगढ़) को 2-0 से हराया। लिंडोह (41’) और शिल्ला (70 5’) ने निर्णायक गोल किए।
गोवा के फ़्र. ऐन्जल मल्टीपर्पज हायर सेकेंडरी स्कूल ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (उत्तर प्रदेश) को 4-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। फर्नांडिस (3’), मेंडेस (41’), पिंटो (60’) और डुलान (70 3’) ने गोल दागे, जबकि यूपी के लिए अनुरुद्ध (21’) और सत्यम (53’) ने गोल किए।
एएससी सेंटर, आर्मी बॉयज कंपनी और नुमोलिगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल (असम) के बीच मुकाबला रोमांचक 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। जैक्सन (14’) और संदीप (50’) ने आर्मी बॉयज के लिए गोल किए, जबकि पार्थ (35 2’) और आकाश (70 3’) ने असम के लिए देर से गोल कर मुकाबला बराबरी पर पहुंचा दिया।
आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) ने ताशी नामग्याल अकादमी (आईपीएससी) पर 4-0 की शानदार जीत दर्ज की। अमन (20’), अली (7’) और यश (26’, 45’) ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में गोल किए।

Next Post

भारत और श्रीलंका ऐतिहासिक पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप 2025 की मेजबानी करेंगे

Tue Sep 16 , 2025
बेंगलुरु, 16 सितंबर (वार्ता) भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने आज श्रीलंका की पहली बार दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट के लिए सह-मेजबान के रूप में पुष्टि की, जो 11 से 25 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा। मूल रूप से नई दिल्ली, बेंगलुरु और काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होने […]

You May Like