भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने आज कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि बिहार में विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद और विरोध सामान्य है, परंतु किसी भी नेता की मां पर टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान है। नारोलिया ने विपक्षी नेताओं से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगी और देश की मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगी।
Next Post
लोकायुक्त कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
Tue Sep 2 , 2025
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पंचायत सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसडीएम द्वारा किए गए एक आदेश का पालन करने के लिए बांगरोद पंचायत सचिव महेश जाट ने आवेदक से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त […]

You May Like
-
10 months ago
खरगे को डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगाने की दी सलाह
-
4 months ago
वेतन नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्स कर्मचारी
-
1 year ago
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार