जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत राजाराम डुगरिया टोला मेें बाइक नहीं देने पर उपजे विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बड़े पुत्र के साथ मिलकर छोटे बेटे पर रॉड, पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकार ने बताया कि जगदीश मार्को पिता मोहन मार्को 60 वर्ष निवासी ग्राम राजाराम डुगरिया टोला बरगी नगर ने पुत्र अरविंद मार्को 32 वर्ष को नई बाइक दिलाई थी। इसके पहले छोटे बेटे विशन मार्को को बाइक दिलवाई थी लेकिन विशन अरविंद की बाइक मांग रहा था। जब उसने बाइक देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। 15 अगस्त को जगदीश मार्को एंव अरविंद माकों ने विशन पर रॉड से हमला कर दिया, इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल कर हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जांच मेें यह बात भी सामने आई कि विशन शराब पीने का आदी था और रोजाना विवाद करता था, जब उसने बाइक को लेकर विवाद किया तो पिता ने बड़े बेटे के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इसके बाद सूचना मिली जगदीश मार्को एवं अरविंद मार्को कही जाने के लिये बरबटी में बस स्टेंड पर खड़े हैं, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और जगदीश मार्को एवं अरविंद मार्कों को दबोच लिया।
दोनों की निशा देही में घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं लोहे की राड जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी जगदीश मार्को पिता मोहन मार्को 60 वर्ष , अरविंद मार्को पिता जगदीश माकों 32 वर्ष दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
