थप्पड़ मारने पर पत्नी को पीटा, गला घोंटकर मार डाला

शिवपुरी: पति ने पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर बेडरूम में गला घोंटकर मार डाला। गले और पीठ को नाखूनों से नोचा। शरीर पर कई जगह कट लगे थे। पलंग पर डेडबॉडी मिली। मामला करैरा थाना क्षेत्र के टीला रोड का है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नंदनी साहू के रूप में की गई है। नंदनी की शादी करीब 5 साल पहले संदीप साहू से हुई थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा है। पुलिस ने देवर-देवरानी और पति को आरोपी बनाया है।

रात में दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो नंदनी घर छोड़कर जाने लगी। संदीप ने उसे रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच हाथापाई हुई। नंदनी ने गुस्से में पति को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में बेकाबू संदीप साहू ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की।

इसके बाद कमरे में बिस्तर पर दबोचकर गला दबा दिया। इस दौरान नंदनी के मुंह से खून निकल रहा था, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे।परिजनों के अनुसार, नंदनी के गले और चेहरे पर नाखून के कई निशान मिले। उसकी पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए। आरोपी संदीप के हाथों पर काटने के निशान मिले, जिससे साफ है कि घटना के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ था।

Next Post

शिवपुरी में दो बाल विवाह रुकवाए

Mon Apr 20 , 2026
शिवपुरी: जिले में अक्षय तृतीया पर प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए सक्रियता दिखाई। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने दो अलग-अलग गांवों में पहुंचकर दो बाल विवाह रुकवाए। दोनों ही मामलों में परिजनों को समझाइश दी गई और कम उम्र में शादी […]

You May Like