​खुरई में नरेन नदी के पुल नीचे मिला लापता सफाई मित्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खुरई। नेशनल हाईवे खुरई-सागर रोड पर स्थित नरेन नदी के पुल के नीचे बीती रात दो दिन से लापता नगर पालिका के सफाई मित्र का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना लगते ही शहरी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहां कि उसकी हत्या की गई है इस तरह का आरोप लगाया ।

जानकारी के मुताबिक बीती रात नरेन नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव देखे जाने की सूचना के बाद शहरी पुलिस और देहात थाना पुलिस मोके पर पहुंची। शव के पास ही बाइक भी पड़ी हुई थी। शव काफी सड़ चुका था और काफी बदबू आ रही थी। बाइक के नंबर से उसकी पहचान की गई। परिजनों को सूचना दी गई तब परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अभय पिता सुरेंद्र नहारिया (22) निवासी गढ़ौला जागीर के रूप में की गई। परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा करते हुए कुछ लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए । मृतक के बड़े भाई लकी नहारिया ने बताया कि उसका भाई नगर पालिका में सफाई मित्र के रूप में काम करता है। शुक्रवार को घर से ड्यूटी जाने की कहकर निकला था जो फिर घर वापस नहीं पहुचा। शनिवार को शहरी थाने में गुमइंसान का मामला दर्ज कराया था।जैसा कि परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, उन्होंने ही भाई की हत्या की है। रात को ही शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया था,

बारीकी से जाँच की जाएगी

खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने बताया कि युवक का शहरी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज था। मृतक की बाइक के पास ही सल्फास की डिब्बी भी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उनके बयान के आधार पर जांच की जाएगी।

Next Post

विश्वासघात: बीमार पिता का इलाज कराने मां गई सागर, पीछे से कलयुगी बेटे ने साफ कर दिया अपना ही घर

Sun May 31 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे देवरी पुलिस ने चोरी के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ₹7,57,500 मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया निवासी बाजार वार्ड, देवरी द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने पति […]

You May Like