वॉशिंगटन, 31 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने मंगलवार को रूस के ध्वज वाले तीन जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। यह जानकारी अमेरिका के वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने दी।
ओएफएसी के बयान के अनुसार, विशेष रूप से नामित नागरिकों (एसडीएन) सूची से हटाए गए जहाजों में ‘फेस्को मोनेरोन’ कंटेनर पोत शामिल है, जिसका पंजीकरण पहचान संख्या आईएमओ 9277412 है। यह पोत पूर्व में कार्यकारी आदेश 14024 के तहत द्वितीयक प्रतिबंधों के जोखिम के दायरे में था और पीएसबी लीजिंग ओओओ से संबद्ध बताया गया था।
इसके अलावा ‘फेस्को मागादान’ कंटेनर जहाज और ‘एसवी निकोलाय’ मालवाहक पोत को भी प्रतिबंध सूची से हटा दिया गया है।
ओएफएसी ने कहा कि इन जहाजों के नाम अब उसकी एसडीएन सूची से हटा दिए गए हैं, हालांकि इस निर्णय के कारणों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है।
