केंद्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव स्तर पर नई जिम्मेदारियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति करते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में कई आईएएस एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सिक्किम कैडर (1996 बैच) के अधिकारी पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं गुजरात कैडर (1996 बैच) की मोना खंडार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश कैडर (1996 बैच) के फैज अहमद किदवई को नागरिक उड्डयन महानिदेशक के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं ओडिशा कैडर (1996 बैच) के वीर विक्रम यादव को नागरिक उड्डयन महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जिन्हें अतिरिक्त सचिव के समकक्ष दर्जा दिया गया है।

असम-मेघालय कैडर (1998 बैच) के ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। ओडिशा कैडर (1998 बैच) के विशाल गगन को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव (अतिरिक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश कैडर (1999 बैच) के गुलजार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड में सदस्य सचिव बनाया गया है। असम-मेघालय कैडर (2000 बैच) के दिवाकर नाथ मिश्रा को ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि राजस्थान कैडर (2000 बैच) के देबाशीष प्रुस्ती को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

बिहार कैडर (2001 बैच) के श्रीधर चिरुवोलु को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया है। गुजरात कैडर (2001 बैच) की आरती कंवर को वस्त्र मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। कर्नाटक कैडर (2001 बैच) के दर्पण जैन को वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

एजीएमयूटी कैडर (2001 बैच) के लोखंडे प्रशांत सीताराम को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अंकिता मिश्रा बुंदेला को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुजरात कैडर (2001 बैच) के विजय नेहरा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर (2001 बैच) के सिद्धार्थ जैन को सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

तेलंगाना कैडर (2001 बैच) की नीता कुमारी प्रसाद को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा आईडीईएस, आईईएस, आईआरएस और अन्य सेवाओं के कई अधिकारियों को भी विभिन्न मंत्रालयों में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इनमें अनुज शर्मा (गृह मंत्रालय), मीनाक्षी रावत (पर्यावरण मंत्रालय), अंसुमान पटनायक (कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय), यशवीर सिंह (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय), निगार फातिमा हुसैन (वाणिज्य मंत्रालय), अपर्णा भाटिया (उपभोक्ता मामले मंत्रालय), हरिहर मिश्रा (वित्तीय सेवा विभाग) और वीणा कुमारी डर्मल (खान मंत्रालय) शामिल हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में नीतिगत क्रियान्वयन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Next Post

इटली ने पश्चिम एशिया जाते अमेरिकी बमवर्षक विमान को उतारने की अनुमति देने से किया इनकार

Tue Mar 31 , 2026
रोम/वॉशिंगटन, 31 मार्च (वार्ता) इटली ने अमेरिका को पश्चिम एशिया के लिए जा रहे अपने सैन्य विमानों को सिसिली स्थित एयरबेस पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह निर्णय पूर्वी सिसिली के एक एयरबेस से संबंधित है, जहां अमेरिकी बमवर्षक विमानों के क्षेत्र की ओर जाते […]

You May Like