नबीन ने भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले की विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले श्री नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की। श्री नबीन के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। श्री नबीन सबसे पहले झंडेवालान स्थित शक्ति की देवी माता झंडेवाली के मंदिर जा कर प्रार्थना की । इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित श्री बाल्मिकी मंदिर में, बाबा खडगसिंह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री नबीन ने श्री गुरुद्वारा बंगला साहिब जा कर मत्था टेका।

गौरतलब है कि श्री नबीन ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नामांकन दाखिल किया था और नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की थी कि श्री नबीन के आलावा किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। श्री नबीन के आज निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होगी, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

Next Post

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार, ग्रैप-4 लागू

Tue Jan 20 , 2026
नयी दिल्ली 20 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह के समय 394 दर्ज किया गया जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी दर्शाता है। राजधानी में लगातार प्रदूषण के बावजूद मौसम की स्थिति में मामूली सुधार देखा गया। […]

You May Like