बैट्री चोरी के दो आरोपी लगे पुलिस के हाथ

रीवा, शहर के समान थाना क्षेत्र में बैट्री चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए आरोपियों से चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ में 25 से अधिक चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की है. जिसमें पकड़े गए आरोपियों के साथ-साथ अब कुछ कबड़ी भी कार्यवाही के दायरे में आ चुके है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि 1 अगस्त को फरियादी शिव कुमार पटेल निवासी ग्राम महाडाढी थाना गुढ हाल निवास गुलाब नगर के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. फरियादी के अनुसार 25 जुलाई की रात्रि रतहरा नहर के पास स्थित उसके दुकान के बाहर खडे ट्रेक्टर की बेट्री चोरी हो गई थी. सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने 2 संदेही जंयत चिकवा एवं सुमित चिकवा को चिन्हित किया जिनके कब्जे से चोरी गयी बैट्री बरामद किया गया है. दोनो आरोपियो से पूछताछ के दौरान 25 से अधिक विभिन्न वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा हुआ है. आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद करने के बाद अब पुलिस आरोपियों को रिमांड लेकर अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का प्रयास कर रही है. पकड़े गए आरोपी जयंत चिकवा और सुमित चिकवा निवासी चिकान टोला बताए गए हैं.

Next Post

भक्ति और उत्साह के नाम रहा श्रावण का पहला सोमवार

Mon Aug 3 , 2026
शाजापुर, श्रावण माह प्रारंभ होते ही शिव भक्तों का उत्साह चरम पर है और हर कोई महादेव की एक झलक पाने शिवालय पहुंच रहा है. नगर के महादेव मंदिरों में भी अलसुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो चुका है. जहां भक्त मंदिर मे कतार लगाकर महादेव के दर्शन […]

You May Like