
जबलपुर । गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में किडनी का इलाज कराने अपने बेटे के साथ सिंगरौली से आई महिला का पर्स चोरी हो गया जिसमें जेवरात समेत नगदी रूपए रखे हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम दीपक गुप्ता 30 वर्ष निवासी बेढऩ जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑटो चलाता है उसकी मां रीता गुप्ता का किडनी का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के लिए मां के गहने सोने की 1 जोड़ी कनचढ़ी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल उतरवा दिये थे एवं नगदी 6200 रूपये पर्स में रखे थे इसी दौरान अज्ञात चोर ने पर्स पार कर दिया । उसकी मॉ के बाजू में चंदा बाई निवासी मदनमहन भर्ती थी जो वार्ड में बिना बताये छुट्टी लिये वार्ड से गायब हो गई। उसे संदेह है कि चंदा बाई ने उसके मॉ के गहने व रूपये कुल कीमती लगभग 1 लाख रूपये के चोरी किये हैं।
Next Post
दर्शन करने लाइन में खड़ी वृद्धा की चैन गायब
Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर । रांझी स्थित मन्नत वाली काली जी के पंडाल में दर्शन के लिये लाईन में लगी सेवानिवृत्त शिक्षिका से सोन की चैन चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गीता राजपूत 73 वर्ष निवासी भड़पुरा न्यू शोभापुर व्हीकल फैक्ट्री की सेवा […]

You May Like
-
5 months ago
बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या
-
11 months ago
भगवान के जन्मोत्सव पूर्व गोद भराई ने बिखेरी अद्भुत छटा