बीएचईएल में डिजिटल क्रेन प्रिवेंटिव मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के टीपीटीएन ग्रुप में औद्योगिक सुरक्षा और परिचालन दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से डिजिटल ‘क्रेन प्रिवेंटिव मेंटेनेंस स्टेटस मॉनिटरिंग सिस्टम’ का शुभारंभ किया गया।

सिस्टम का उद्घाटन महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) आकाश दानी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल निगरानी प्रणाली क्रेन परिचालन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद करेगी। संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान होने से अचानक होने वाले ब्रेकडाउन में कमी आएगी तथा उपकरणों की समग्र कार्यक्षमता में सुधार होगा।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक एस.बी.पी. सिंह (टीएएम), राजेश कुमार सिंह (टीएक्सएम), धर्मेंद्र (टीएक्सएस), देवेंद्र कुमार बंछोर (टीएक्सएम प्लानिंग), मनीष वर्मा (टीएमई) और विकास रावतिया (टीएमई) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह निगरानी प्रणाली वरिष्ठ अभियंता (टीएक्सएम) राज मोहम्मद अंसारी द्वारा आंतरिक रूप से डिजाइन, विकसित और होस्ट की गई है। अधिकारियों ने सुरक्षित एवं स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Next Post

अजीतेश संधू तीन शॉट से आगे

Thu Sep 10 , 2026
चेन्नई, 10 सितंबर (वार्ता) अजीतेश संधू ने बोगी-मुक्त चार-अंडर 68 का स्कोर बनाकर टीएनजीएफ कॉस्मो गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन 2026 के तीसरे राउंड के बाद अपनी बढ़त तीन शॉट की कर ली। दिन की शुरुआत दो शॉट की बढ़त […]

You May Like