विदेशी मुद्रा भंडार 2.362 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.362 अरब डॉलर बढ़कर पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 703.308 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा है। गत 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 700.946 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.481 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 557.463 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसमें अमेरिका डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण उनकी संदर्भ दर से होता है। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 79 करोड़ डॉलर बढ़कर 122.133 अरब डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.87 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 7.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.841 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि वर्तमान भू-राजनैतिक परिस्थितियों में देश को अतिरिक्त राहत प्रदान करने वाला है। इससे देश किसी भी अप्रत्याशित संकट को झेलने में अधिक सक्षम बनता है।

Next Post

निरीक्षण के दौरान छात्रावास मे अनुपस्थित मिले अधीक्षक एवं अधीक्षिका को नोटिस

Fri Apr 24 , 2026
मुलताई।जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा लगातार ग्रामो मे पहुंचकर किए जा रहे निरीक्षण काअसर दिखने लगा है।गुरुवार को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल विवेक पांडे एवं उपयंत्री ने प्रभातपट्टन मे स्थित सीनियर अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर […]

You May Like