दमोह में लापता भाई-बहन को 3 घंटे में सुरक्षित ढूंढा, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र के मागंज वार्ड-3 से रविवार शाम लापता हुए 10 वर्षीय भाई और 7 वर्षीय बहन को पुलिस ने दो-तीन ही घंटों में सकुशल ढूंढ निकाला. बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई.उन्होंने पुलिस अधीक्षक, टीआई कोतवाली और पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया. शहर के मागंज वार्ड-3 (दमोह हॉस्पिटल) निवासी दिनेश सेन का पुत्र लक्ष्मी नारायण सेन 10 वर्ष और राम लखन सेन की पुत्री हिमांया सेन 7 वर्ष रविवार शाम से गुमशुदा थे.

परिजन रात तक तलाश करते रहे.कहीं पता न चलने पर रात करीब 11 बजे सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया को अवगत कराकर शिकायत दर्ज कराई और उनके दिशा निर्देश पर तुरंत तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने मागंज वार्ड-3, लोको, रेलवे स्टेशन, तीन गुल्ली के अलावा मोरगंज गल्ला मंडी में सघन तलाशी अभियान चलाया.

इस दौरान सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अभिषेक, महेश यादव, देवेंद्र, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक, आरक्षक गणपत, प्रमोद, नवीन, कमल, ओम प्रकाश रैकवार, बिजेंद्र मिश्रा के साथ जीआरपी एएसआई शेख जुम्मन, आरपीएफ से आरक्षक अशोक और सहयोगी आनंद पचौरी शामिल रहे.तलाश के दौरान दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए. दमोह पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की शहर में सराहना हो रही है.बच्चों को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया

Next Post

मकान पर कब्जे की नीयत से हार्डवेयर कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Mon May 11 , 2026
ग्वालियर: शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी में रात में दहशत फैल गई। यहां एक हार्डवेयर कारोबारी के मकान पर कब्जा करने की नीयत से आए बदमाशों ने उनके घर पर कट्टों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।आरोपी पिछले 10 महीने से कारोबारी को घर खाली […]

You May Like