नशे का नेटवर्क: भोपाल में ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से रेड, 6 तस्कर गिरफ्तार

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यव्यापी ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले तीन दिनों में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ, वाहन, अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इस दौरान विभिन्न जिलों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की प्रमुख कार्रवाई मंदसौर, विदिशा, नीमच, मुरैना, भोपाल और इंदौर जिलों में की गई। इन अभियानों में एमडी ड्रग्स, अफीम, ब्राउन शुगर, गांजा, डोडाचूरा, अवैध हथियार तथा अवैध शराब बरामद की गई।भोपाल में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने ड्रोन कैमरों, नारकोटिक्स सूंघने वाले श्वानों और विशेष उपकरणों की सहायता से इतवारा और तिलक मार्केट क्षेत्र में समन्वित छापेमारी की। इस कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान केवल जनजागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्रदेश को नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।

Next Post

स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गांव के ही एक युवक पर गड्ढा खुदवाने का आरोप

Tue Jul 28 , 2026
हटा/दमोह:जिले के रजपुरा थाना के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिक बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तो वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जैन समाज के एक व्यक्ति […]

You May Like