पश्चिमी स्लोवाकिया में ट्रेन दुर्घटना, 18 लोग घायल

ब्रातिस्लावा, 10 नवंबर (वार्ता) पश्चिमी स्लोवाकिया में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।

स्लोवाक गणराज्य की समाचार एजेंसी (टीएएसआर) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है रविवार शाम ब्रातिस्लावा क्षेत्र के पेजिनोक शहर और राजधानी ब्रातिस्लावा के बीच दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 18 लोग घायल हो गये। सरकारी यात्री विमान सेवा कंपनी जेडएसएसके ने कहा कि वह स्थिति को संभालने के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर जेडएसआर, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के साथ मिलकर काम कर रही है।

टीएएसआर के अनुसार, घायलों को ब्रातिस्लावा विश्वविद्यालय अस्पताल (यूएनबी) के अंतर्गत आने वाले चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं, जेडएसएसके ने कहा कि क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी हैं और धीरे-धीरे पूरी तरह से बहाल होने की उम्मीद है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

 

Next Post

खेल प्रतिभाओं के साथ महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

Mon Nov 10 , 2025
भैरूंदा।सांसद खेल महोत्सव के तहत खेलों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का उद्देश्य के चलते कई ग्राम पंचायत में एक साथ खेल उत्सव का आयोजन किया गया. ग्राम बोरखेड़ा कला में विधायक रमाकांत भार्गव की उपस्थिति में खेल प्रतिभाओं ने मैदान पर जोहर […]

You May Like