इंदौर: किशनगंज क्षेत्र के ग्राम पिगडंब स्थित श्मशान घाट से रात के समय चोरी की वारदात सामने आई है. फरियादी जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि श्मशान घाट में रखे लोहे के स्टैंड की गिनती करने पर आठ नग स्टैंड कम पाए गए, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है. काफी तलाश के बावजूद जब स्टैंड नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई.
आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात बदमाश ने खुले स्थान पर रखे स्टैंड रात के अंधेरे में चोरी कर लिए. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास के इलाकों में पूछताछ और संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं.
