इंदौर: जेल रोड व नॉवेल्टी मार्केट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने व्यापारियों के साथ बैठक की. लगातार भ्रमण और निगरानी के चलते क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है. बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात नरेश अन्नोटिया, एसीपी हिन्दू सिंह मुवेल व थाना प्रभारी अरविंद दागी उपस्थित रहे.
व्यापारियों ने दुकानों के सामने बनी व्हाइट लाइन में केवल अल्प समय के लिए वाहन खड़े करने और अपने वाहन निर्धारित महाराजा पार्किंग में रखने का भरोसा दिलाया. डीसीपी ने नियम तोड़ने पर क्रेन से कार्रवाई की चेतावनी दी. वहीं अवैध पार्किंग की शिकायत व्हाट्सएप हेल्पलाइन 7049107620 पर करने को कहा गया है.
