
ब्यावरा। कवि सम्मेलनों, टीवी कार्यक्रमों में श्रंगारिक रचनाओं से अपनी अलग साहित्यिक पहचान बना चुके नगर के प्रसिद्ध गीतकार कन्हैया राज को शुजालपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में इन्द्रधनुषीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया.
यह सम्मान इंद्रधनुष साहित्य एवं सामाजिक परिषद शुजालपुर के पदाधिकारीयों द्वारा प्रदान किया गया.
कवि शैलेश लोढा के बहुचर्चित टी वी शो वाह भई वाह में अपनी प्रस्तुति दे चुके कवि कन्हैया राज को इससे पूर्व भी विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. सम्मानित किये जाने पर उनके इष्टमित्रों, साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है.
