गोपाष्टमी पर की गायो की पूजा

ब्यावरा। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित गौशाला में गायों की पूजा, आरती कर उन्हें छप्पन भोग के रुप में फलफू्रट, मेवा मिष्ठान खिलाया गया. अन्य गौशाला एवं सार्वजनिक स्थनों पर आयोजन कर गायों की पूजा की गई.

गोपाष्टमी पर मंदिर समिति के सदस्यों, गौसेवकों, श्रद्धालुओं के द्वारा बुधवार की शाम को मंदिर प्रांगण में गायो की पूजा कर आरती उतारी. तत्पश्चात उन्हें भोजन खिलाया गया. विभिन्न प्रकार की मिठाई के साथ ही सब्जी, फलफू्रट खिलाया गया.

इस दौरान मंदिर सेवा समिति के सदस्यगण, श्रद्धालुजन उपस्थित रहे.

Next Post

बाइक की डिग्गी से 1.10 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी राजगढ़ से गिरफ्तार

Wed Oct 29 , 2025
विदिशा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बंटी नगर में एक किसान की बाइक की डिग्गी में रखे 110000 रुपए की चोरी 16 अक्टूबर को हुई थी। किसान द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी […]

You May Like