1.30 लाख के मोबाइल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

इंदौर:जीआरपी उज्जैन ने मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई 1.30 लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद करने के साथ ही चार अन्य संदिग्ध मोबाइल भी जब्त किए हैं. पुलिस अब इन मोबाइलों के वास्तविक मालिकों और अन्य वारदातों की जांच कर रही है.

जीआरपी पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के नंदुरबार निवासी पृथ्वी सोनार 28 जून को मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे. विक्रमनगर स्टेशन के पास उन्होंने अपना सैमसंग गैलेक्सी एस-25 अल्ट्रा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट पर लगाया था. इसी दौरान अज्ञात बदमाश कीमती फोन चुराकर फरार हो गया. शिकायत मिलने पर जीआरपी उज्जैन ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की. थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उज्जैन, विक्रमनगर, देवास और इंदौर रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार उम्र 19 साल को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चार अन्य मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपए है भी जब्त किए. पुलिस का मानना है कि ये मोबाइल भी चोरी के हो सकते हैं, उनके वास्तविक मालिकों और संबंधित प्रकरणों की जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके अन्य राज्यों में सक्रिय गिरोह से जुड़े होने की भी जांच कर रही है.

Next Post

मोहर्रम ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले 27 अधिकारी कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण […]

You May Like