मोहर्रम ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

इंदौर: मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों सहित पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले 27 अधिकारी कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत यह पुरस्कार प्रदान किए. इंदौर पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से यह साप्ताहिक पहल शुरू की है. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया. इन पुलिसकर्मियों ने मोहर्रम पर्व के दौरान ताजियों के मार्ग, अखाड़ों और जुलूसों की आवाजाही, मेला प्रबंधन, ताजिया विसर्जन, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था का सफल संचालन किया गया.

ये अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 दीशेष अग्रवाल, एसीपी विजय तिवारी, शिवेंदु जोशी, विजय चौधरी तथा थाना प्रभारियों राजकुमार लिटोरिया, तिलक करोले, संजीव श्रीवास्तव और अनिल गुप्ता को सम्मानित किया. ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बेहतर समन्वय और प्रबंधन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर एसीपी आसूचना एवं सुरक्षा प्रीति जैन तिवारी को सम्मान मिला.

इन्हें भी मिला बेहतर पुलिसिंग का सम्मान
वहीं गुलाब बाग पेट्रोल पंप हत्याकांड का खुलासा कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले लसूड़िया थाना के उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विजय नगर थाना के उप निरीक्षक अरुण मलिक, कनाड़िया थाना के उप निरीक्षक दीपक पालिया तथा साइबर सेल जोन 2 के प्रवीण सिंह चौहान और विनीत मिश्रा को भी पुरस्कृत किया. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई कर 270 ग्राम ब्राउन शुगर, आठ किलो गांजा, पिस्टल के 22 जिंदा कारतूस और 19 लाख रुपए नकद जब्त करने वाली टीम के प्रधान आरक्षक तन्मय तोमर, अभिषेक पंवार और आरक्षक शिवपाल सोलंकी को भी सम्मानित किया. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर बेहतर यातायात प्रबंधन, नो पार्किंग में कार्रवाई और मोहर्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस के 10 जवानों को भी प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

Next Post

90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बयां किया दर्दः बेटे और पोते करते हैं प्रताड़ित

Wed Jul 1 , 2026
इंदौर: पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेले अपनी फरियाद लेकर पहुंची और पुलिस कमिश्नर को बताया कि उसके बेटे और पोते उसकी देखभाल नहीं करते, प्रताड़ित करते हैं और उसे सहारा […]

You May Like