तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

बुधनी।थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रेलवे ओवरब्रिज पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल ऑटो के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमीश अली (22) पिता परवेज अली, निवासी बुधनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता को लेने के लिए जा रहा था, तभी नर्मदापुरम की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल लाया गया. अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में लगा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

Mon Apr 27 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय के पैरालीगल सैल द्वारा महाविद्यालय में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधि के छात्र छात्राओं को कानूनी प्रक्रिया को समझाया गया। कई आमजनों की चेकों से संबंधित, बिजली व नल का बिल, आपराधिक व सामाजिक समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित […]

You May Like