माधव लॉ कॉलेज में लगा निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय के पैरालीगल सैल द्वारा महाविद्यालय में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधि के छात्र छात्राओं को कानूनी प्रक्रिया को समझाया गया। कई आमजनों की चेकों से संबंधित, बिजली व नल का बिल, आपराधिक व सामाजिक समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा उनको निःशुल्क विधिक सलाह प्रदान की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीति पांडे ने बताया कि हमारा सपना है कि कानूनी जटिलता में फंसे हर जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सलाह इस कार्यक्रम के माध्यम से मिल सके। कार्यक्रम से विधि के छात्र छात्राओं को निश्चित रूप से उनके निकट भविष्य में आने वाली समस्याओं से कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडे, सुंदरम श्रीवास्तव अधिवक्ता, राजेंद्र धाकड़ अधिवक्ता एवं अन्य सहयोगीगण मुख्य रूप में उपस्थित रहे।

Next Post

महिला से फोन पर अभद्रता, विरोध किया तो पीटा

Mon Apr 27 , 2026
ग्वालियर। एक बदमाश द्वारा लगातार महिला से फोन पर अभद्रता की जाती रही। जब उसने इसका विरोध करते हुए उसके परिजनों से शिकायत की, तो आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीट डाला। घटना डबरा देहात क्षेत्र की है। जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने […]

You May Like