
ग्वालियर। एक बदमाश द्वारा लगातार महिला से फोन पर अभद्रता की जाती रही। जब उसने इसका विरोध करते हुए उसके परिजनों से शिकायत की, तो आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीट डाला। घटना डबरा देहात क्षेत्र की है। जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम अनंतपेठ निवासी महिला ने डबरा देहात थाने में शिकायत की हे, कि गांव का ही रहने वाला जगदीश नामम युवक लंबे समय से उसे फोन पर परेशान कर रहा था। जो अक्सर उस पर बाहर मिलने का दबाव बनाते हुए उसकी जमीन अपने नाम करवाने की कोशिश कर रहा था। उसकी हरकत से तंग आकर विगत रोज जब वह उसके घर शिकायत करने पहुंची और पंचायत बुलाने की बात कही, तो आरोपी व उसके परिजन तिलमिला गए। जगदीश सहित कालू,शिवम और आशा ने मिलकर उसे लात घूंसों से पीट दिया। जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची। जहां पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।
