नयी दिल्ली 04 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्रिकेट सीजन में प्रशंसक मेटा, रे-बैन मेटा और ओकले मेटा चश्मों पर लाइव क्रिकेट अपडेट पा सकते है। इस नए फ़ीचर की मदद से भारत में क्रिकेट प्रशंसक अब अपने फोन को हाथ लगाए बिना हर मैच की पूरी जानकारी रख सकते हैं। मेटा एआई से अपनी पसंदीदा टीम के मैच को फॉलो करने के लिए कहें और एआई द्वारा बताए गए स्कोर अपडेट, विकेट अलर्ट, अहम पड़ावों की झलकियां और मैच के नतीजे सीधे अपने एआई चश्मों पर, उसी समय पाएं। इसमें विज्ञापनों का ब्रेक नहीं होगा।
आपको बस इतना कहना है हॉय मेटा फोलो और अपनी पसंदीदा टीम का नाम या आने वाले मैच का नाम बताएं, ताकि आपको उसी समय के अपडेट मिल सकें। चाहे आप किसी मीटिंग में हों, रात का खाना खा रहे हों, या सफ़र कर रहे हों, यह नया अनुभव आपको मैच को लाइव फ़ॉलो करने में मदद करेगा, ठीक वैसे ही जैसे मैदान पर मैच चल रहा हो। यह फीचर अभी भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

