दतिया: श्री पीतांबरा पीठ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी एप को लेकर मंदिर प्रबंधन सख्त हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने मिर्ची हवन को लेकर आपत्ति करते हुए कहा है कि एप और लोगों को चिन्हित कर एफआईआर कराई जाएगी। आज सोमवार को कलेक्टर को मिर्ची हवन कराने वालों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा। डिजिटल हवन कराने को लेकर फर्जी लोग सक्रिय हैं।
कुछ लोग ऑनलाइन रुपए लेकर झांसे में लेकर हवन करा रहे हैं। मंदिर के व्यवस्थापक महेश दुबे ने कहा, साल में सिर्फ दो बार नवरात्र में ही हवन यज्ञ होते हैं। मिर्ची वाले हवन नहीं होते। डिजिटल हवन को लेकर देश भर में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।
