अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता हेतु आवश्यक धनराशि का केवल 37 प्रतिशत प्राप्तः संयुक्त राष्ट्र

दोहा, 06 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र को इस वर्ष अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता कार्यक्रमों के लिए आवश्यक धनराशि का केवल 37 प्रतिशत ही मिल पाया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव की उप-विशेष प्रतिनिधि और अफ़ग़ानिस्तान के लिए समन्वयक इंद्रिका रत्वाटे ने दी।

श्री रत्वाटे ने कतर की राजधानी दोहा में चल रहे सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन में गुरुवार को कहा, “हमें अफ़ग़ानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं मिलती। मानवीय प्रतिक्रिया योजना हर साल साल के अंत में तैयार की जाती है, जिससे पता चलता है कि 2025 के लिए अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के लिए अब तक केवल 37 प्रतिशत धनराशि ही उपलब्ध हो पाई है, यानी लगभग 60 प्रतिशत का अंतर है।”

श्री रत्वाटे ने कहा कि उन्हें अगले साल और भी धनराशि में कटौती की उम्मीद है क्योंकि बड़े संकटों और संघर्षों के कारण अफ़ग़ानिस्तान अब प्राथमिकता नहीं रह गया है।

 

Next Post

शिवपुरी जिले के तीन थाना प्रभारी बदले

Thu Nov 6 , 2025
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक ने जिले के तीन थाना प्रभारी बदल दिए हैं। रोहित दुबे बदरवास थाना प्रभारी, गब्बर सिंह गुर्जर कोलारस थाना प्रभारी एवं केदार सिंह यादव खनियाधाना थाना प्रभारी होंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like