पोहा फैक्ट्री के सेल्समैन पर 46 लाख रुपए गबन का प्रकरण

उज्जैन। पोहा फैक्ट्री में काम करने वाले सेल्समैन ने 3 साल में 46 लाख की हेरा फेरी कर दी संचालक को पता चला तो पहले रुपए लौटाने का आश्वासन दिया बाद में काम छोडक़र लापता हो गया। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज किया है। मक्सीरोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित समकित इंडस्ट्रीज पोहा, परमल और अनाज का व्यापार करती है। इसके संचालक रेणु जैन और श्रेयस जैन है। निजातपुरा नजरअली रोड निवासी रेणु जैन ने वर्ष 2022 में मूलत: मक्सी के पास के दोता गांव के रहने वाले गिरीश शर्मा पिता भारत शर्मा को इंडस्ट्रीज में सेल्समैन रखा था। गिरीश नागझिरी थाना क्षेत्र की मंगल सिटी में रहता है। उसके जिम्मे आसपास के इलाकों में माल की सप्लाई और कैश कलेक्शन का जिम्मा था। इंडस्ट्रीज की सप्लाई उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आगर-मालवा और शाजापुर में की जाती थी। वर्ष 2022 से 2025 तक सेल्समेन गिरीश ने 46 लाख का माल सप्लाई किया। लेकिन कलेक्शन राशि इंडस्ट्रीज में जमा नहीं कराई। संचालक श्रेयश जैन रुपए जमा करने को कहा तो उसने आश्वासन देना शुरू कर दिया। कुछ माह पहले वह काम छोडक़र लापता हो गया। संचालक द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई पुलिस ने जांच के बाद सेल्समैन के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर

Sat Feb 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) थल सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। रक्षा मंत्रालय की शनिवार को जारी एक विज्ञपति के अनुसार वह सिडनी और कैनबरा में वहां के रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विभिन्न […]

You May Like