सिंगरौली : जिले के शासकीय उमावि सरौंधा, सूदा, बर्दी, कन्या देवसर, मॉडल देवसर एवं उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के प्राचार्य को जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने आज नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।जिला शिक्षा अधिकारी के यहां से जारी शोकाज नोटिस में उत्कृष्ट विद्यालय देवसर के प्राचार्य लाल सिंह मार्के, देवसर मॉडल के प्राचार्य एसआरडी गुप्ता, कन्या देवसर प्राचार्य कमलेन्द्र कुमार द्विवेदी, शाउमा विद्यालय बर्दी चन्द्रप्रताप त्रिपाठी, शाउमावि सूदा नन्दलाल प्रजापति एवं शाउमा विद्यालय सरौंधा के प्राचार्य राजपति सिंह को नोटिस जारी कर अवगत कराया गया है कि संकुल, एईओ केन्द्र के अंतर्गत समस्त विद्यालयों के शाला प्रभारी के द्वारा हमारे शिक्षक ऐप के लिंक अद्धोसंरचना में विद्यालयों के भौतिक संसाधनों की प्रवृष्टि 5 अप्रैल तक पूर्ण की जानी थी, लेकिन विद्यालयों की संख्या में प्रवृष्टि अर्थात 10 प्रतिशत ही पूर्ण की गई है। डीईओ ने इसे चिंताजनक बताते हुये लापरवाही माना है और नोटिस में स्पष्ट शब्दों में जिक्र किया है कि तीन दिवस के अदंर में जवाब दें। अन्यथा निलंबन का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को भेजा जाएगा।
