भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में रजनीश अग्रवाल का अनुभव, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण भाजपा एवं मध्यप्रदेश के हितों को मजबूती प्रदान करेगा।
डॉ. मिश्रा ने उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए मां पीतांबरा से प्रार्थना की कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक मुद्दों, प्रदेश की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आत्मीय चर्चा भी हुई।
Next Post
भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 'मिशन 500' के तहत 2030 तक 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य
Wed Jun 24 , 2026
हैदराबाद | भारत और अमेरिका एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी बेथनी पोलोस मॉरिसन ने ‘मिशन 500’ की घोषणा करते हुए बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य वर्ष 2030 तक व्यापार को 500 अरब डॉलर के पार […]

You May Like
-
5 months ago
जनकपुरी हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : सूद
-
2 months ago
बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी
-
1 year ago
अस्पताल में एक बेड पर मिले 2-2 मरीज