अमर शहीद बिस्मिल के शहीद दिवस 19 दिसंबर को मुरैना में रहेगा स्थानीय अवकाश

मुरैना: आगामी 19 दिसंबर, शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के शहीद दिवस के अवसर पर मुरैना जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, कोषागार एवं उपकोषागारों पर लागू नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुरैना जिले में घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में 29 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था.

परंतु राज्य शासन द्वारा गणेश चतुर्थी का सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त तिथि का स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया था।इस संशोधन के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा आदेश जारी कर पूर्व आदेश में आंशिक परिवर्तन करते हुए 29 अगस्त 2025 के स्थान पर 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के शहीद दिवस के अवसर पर मुरैना जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Next Post

एनआरसी के बैड खाली होने पर कलेक्टर नाराज, सीडीपीओ को मिलेंगे नोटिस

Sat Nov 29 , 2025
ग्वालियर: जिले के विभिन्न एनआरसी में कुछ बैड खाली होने की स्थिति सामने आने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस लापरवाही पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की वेतन वृद्धियां रोकने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। […]

You May Like