खंडवा: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनगांव पुलिस ने ग्राम सुलगाव में जुए के अड्डे पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 51 हजार 100 रुपए नगद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। वहीं चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सनावद-पुनासा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना धनगांव पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी।कार्रवाई में पुलिस ने दशरथ चौहान निवासी बखरगांव, लाला उर्फ लक्ष्मीनारायण लखवारे निवासी पुनासा, रमीज खान और अनवर खान निवासी ढकलगांव जिला खरगोन को मौके से पकड़ा।
जबकि नईम खान निवासी सुलगाव, महिपाल सिंह निवासी सगड़ियाव समेत दो अन्य आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी जी.पी. वर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
