नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त संघप्रिय के निर्देशन में रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध निर्माण, फुटपाथ अतिक्रमण एवं अवैध बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई।लश्कर क्षेत्र में एसडीएम नरेशबाबू यादव, क्षेत्राधिकारी अधिकारी प्रकाश अहिरवार एवं भवन अधिकारी राजीव सोनी के निर्देशन में समाधिया कॉलोनी स्थित जी.डी. एन्क्लेव क्षेत्र में शासकीय नाले के ऊपर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया गया। इस दौरान नाले पर बनाई गई दीवार को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीष जैन, आरआई नरेश सिंह, पटवारी सुखलाल, मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी, मदाखलत निरीक्षक लव झा एवं विशाल जाटव सहित नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट एवं नजरबाग मार्केट के मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथ अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कई सामानों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी नगर निगम की टीम सक्रिय नजर आई। मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर परशुराम चौराहे से गोविंदपुरी, रेडिसन होटल, राजमाता चौराहा, तानसेन होटल एवं एसपी ऑफिस से पटेल नगर मार्ग तक विद्युत खंभों पर लगे राजनीतिक एवं विज्ञापन संबंधी कटआउट हटाने की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी छावनी से अटल गेट तक अवैध झंडी-बैनर हटाने का अभियान चलाया गया।

वहीं मुरार गर्म सड़क स्थित राम जानकी मंदिर के पास टेंट लगाकर संचालित दुकान संचालक को अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।हुरावली चौराहे क्षेत्र में भी हाथ ठेले हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एएचओ कमल खरे एवं डब्ल्यूएचओ की मौजूदगी में नगर निगम अमले ने सड़क किनारे लगे ठेलों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया।

Next Post

केकेआर ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Sun May 24 , 2026
कोलकाता, 24 मई (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 70वें मुकाबले में टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले […]

You May Like